बदमाशों ने शराब ठेकेदार को मारी गोली, हालत गंभीर

बदमाशों ने शराब ठेकेदार को मारी गोली, हालत गंभीर

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में एक शराब ठेकेदार को रविवार की देर रात बदमाशों ने गोली मार दी और फरार हो गए।
पुलिस ने सोमवार को बताया कि मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के मोकलपुर स्थित पियारेपुर गांव निवासी शराब ठेकेदार विनोद यादव को पैसे के लेनदेन में कुछ अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) पहुंचाया। जहां से पीड़ित की हालत गंभीर होते देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
पुलिस के अनुसार विनोद यादव अंग्रेजी शराब के ठेकेदार हैं और उनकी दुकान सिकरारा बाजार में स्थित है। वह रविवार रात में पियारेपुर गांव के राजेंद्र प्रसाद सिंह की दुकान पर कुछ लोगों के साथ बैठकर बातचीत कर रहे थे, तभी उनके मोबाइल पर एक फोन आया और उन्हें बाबागंज पोखरे के पास बुलाया गया।
विनोद यादव अपनी बाइक से बाबागंज पोखरे के पास स्थित मां प्यारी देवी महाविद्यालय के पास पहुंचे, तभी बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें महाविद्यालय के पास स्थित ठाकुर बस्ती के पास रोककर 2 गोलियां मारी। एक गोली उनके दाहिने हाथ को चीरती हुई निकल गई। गोली की आवाज सुनते ही आसपास के लोगों ने पहुंच कर शराब ठेकेदार विनोद यादव को पहचान कर स्थानीय डॉक्टर के पास चिकित्सा के लिए ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल विनोद को सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया जहां से हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला चिकित्सालय भेजा गया।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि विनोद यादव के पास देसी शराब एवं अंग्रेजी शराब की दो दुकानें हैं। कुछ दिन पहले जौनपुर में स्थित देश शराब की दुकान को बेच दिया था। अब सिकरारा बाजार में अंग्रेजी शराब की दुकान चलाते हैं और आशंका है कि इस दुकान को लेकर उनका कोई विवाद चल रहा था।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *