तस्करी के मामले में सिविक अधिकारी का पुत्र गिरफ्तार
केरल के एर्नाकुलम जिले में सोने की तस्करी के मामले में एक सिविक अधिकारी के पुत्र को गिरफ्तार किया गया। सीमा शुल्क अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

कोच्चि। केरल के एर्नाकुलम जिले में सोने की तस्करी के मामले में एक सिविक अधिकारी के पुत्र को गिरफ्तार किया गया। सीमा शुल्क अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
सीमा शुल्क अधिकारी ने बताया कि उन्होंने थ्रीक्काक्कारा नगर निगम के उपाध्यक्ष के.के. इब्राहिमकुट्टी के पुत्र को सोने की तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया है।
उन्होंने बताया कि इसी दौरान इब्राहिमकुट्टी के घर पर छापेमारी की गई।
वहीं इसी मामले के अन्य आरोपी शबीन के घर मंगलवार को छापेमारी में एक लैपटॉप जब्त किया गया, जिसके बाद बुधवार रात उसको भी गिरफ्तार कर लिया गया।
अधिकारी ने बताया कि कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आरोपी की तलाशी ली गई और उसके पास से अवैध रूप से सोना जब्त किया गया। उन्होंने बताया कि जब्त किए गए पार्सल को सिराजुद्दीन नाम के एक व्यक्ति ने भेजा था।




