हैती में गिरोह संघर्ष में 20 की मौत, हजारों विस्थापित

हैती में गिरोह संघर्ष में 20 की मौत, हजारों विस्थापित

पोर्ट-औ-प्रिंस। हैती की राजधानी पोर्ट-औ-प्रिंस में गिरोह संघर्ष में कम से कम 20 लोगों की मौत हुई है और हजारों लोग विस्थापित हुए हैं।
हैती की नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। एक बयान में कहा गया, “ रविवार, 24 अप्रैल को 400 मावोजो और चेन मैकेन के गिरोहों के बीच हुए जबरदस्त खूनी संघर्ष ने लोगों में दहशत पैदा कर दी और छोटे बच्चों वाले परिवारों सहित हजारों लोग विस्थापित हो गये हैं।”
हाल की रिपोर्टों के अनुसार 24 से 26 अप्रैल तक कम से कम 20 नागरिक मारे गये जिनमें आठ लोगों का एक परिवार, तीन युवतियां और तीन बच्चे शामिल थे।
फ्रांसीसी डॉक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स ने संघर्ष में 22 लोगों के घायल होने के बाद तबरे में अपने में अस्पताल में भर्ती कराया।
अक्टूबर 2021 में पोर्ट-औ-प्रिंस के बाहर एक अनाथालय की यात्रा के दौरान 17 ईसाई मिशनरियों, 16 अमेरिकी नागरिकों, कनाडा का एक नागरिक और पांच बच्चों काे अपहृत कर लिया और उन्हें बंधक बना लिया गया। कथित तौर पर 400 मावोजो नामक कुख्यात सशस्त्र गिरोह द्वारा मिशनरियों का अपहरण कर लिया गया था। यह गिरोह व्यवसायियों से फिरौती लेने और अपहृत पीड़ितों से फिरौती वसूलने के लिए जाना जाता है।
गत नवंबर में 17 में से दो अपहृतों के बीमार होने के बाद उन्हें बिना किसी फिरौती के भुगतान के रिहा कर दिया गया था। दिसंबर की शुरुआत में तीन और अपहृतों को मुक्त कर दिया गया था।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *