जंगल से भटककर आए हिरन को कुत्तों ने मार डाला,मौके पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारी

जंगल से भटककर आए हिरन को कुत्तों ने मार डाला,मौके पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारी

गढीपुख्ता। क्षेत्र के गांव राझड में जंगली कुत्तों ने जंगल से भटककर आए एक हिरन को जान से मार डाला। खेत पर पहुंचे एक किसान ने अन्य मजदूरों की सहायता से किसी प्रकार कुत्तों को भगाया। सूचना पर वन विभाग के कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। बाद में हिरन के शव को गड्ढा खुदवाकर उसमें दबा दिया गया।
जानकारी के अनुसार गढीपुख्ता क्षेत्र के गांव राझड के जंगलों में रहने वाले कुछ हिरन आए दिन भटककर गांव की तरफ आ जाते हैं जहां उन्हें आवारा कुत्तों का शिकार होना पडता है। इसी तरह का एक मामला बुधवार को भी देखने को मिला। बताया जाता है कि जंगल से भटककर एक हिरन गांव की तरफ आ गया जिसे करीब आधा दर्जन जंगली कुत्तों ने घेर लिया और उस पर हमलाकर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। इसी दौरान राझड निवासी व कोआपरेटिव चेयरमैन योगेश खेतों पर काम कर रहे मजदूरों के लिए खाना देने के लिए उधर से गुजरे तो उन्होंने कुत्तों को हिरन पर हमला करते देखा, योगेश ने शोर मचाते हुए खेतों पर काम कर रहे अपने भतीजे व अन्य मजदूरों को मौके पर बुलाया जिन्होंने किसी प्रकार कुत्तों को भगाकर हिरन को बचाने का प्रयास किया लेकिन तब तक हिरन दम तोड़ चुका था। योगेश चेयरमैन ने मामले की जानकारी वन विभाग को दी जिस पर दो कर्मचारी मौके पर पहुंचे तथा घटना की जानकारी ली। बाद में लोगों ने हिरन के शव को गड्ढा खोदकर उसमें दफना दिया। योगेन्द्र चेयरमैन ने बताया कि राझड के जंगल में कुछ हिरन रहते हैं जो कभी-कभी भटककर गांव की तरफ आ जाते हैं लेकिन यहां उनकी जान का खतरा बना रहता है। बुधवार को भी कुत्तों के हमले में एक हिरन की जान चली गई।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *