बिहारीगढ़। एसएसपी आकाश तोमर के निर्देश पर बिहारीगढ़ थाना पुलिस और राजस्व विभाग की टीम द्वारा अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई जारी है। सुबह करीब साढ़े छह बजे चैकिंग के दौरान पुलिस ने क्षमता से अधिक खनन सामग्री से लदे हुए दो ट्रकों को पकड़ लिया तथा थाने लाकर सीज कर सम्बंधित विभागों को रिपोर्ट भेज दी। थानाध्यक्ष मनोज चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह करीब साढ़े छः बजे राजस्व विभाग के साथ एसआई योगेंद्र सिंह एवं रविंद्र कुमार,कांस्टेबल गौरव कुमार चैकिंग कर रहे थे, जिन्होंने दो ओवरलोड ट्रक पकड़े जिन्हें थाने लाकर सीज कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद रिपोर्ट जिला खनन अधिकारी एवं आरटीओ विभाग को भेजी गई है। ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई से खनन कारोबारियों में हड़कम्प मचा हुआ है।


