ठेकेदार लेबर के लाखों रुपए लेकर फरार

ठेकेदार लेबर के लाखों रुपए लेकर फरार

कांधला। थाना क्षेत्र के गांव मलकपुर निवासी आधा दर्जन मजदूरों ने थाने ओर एसएसपी शामली को तहरीर देते हुए बताया कि गढ़ी पुख़्ता थाना क्षेत्र के गांव भाटू निवासी महबूब ओर उसके पुत्र अफ़सरून ने गांव मलकपुर में एक कोल्हू लगाया था। पीड़ितों का आरोप है कि कोल्हू ठेकेदार महबूब व उसका पुत्र अफ़सरून भी कोल्हू पर ही कार्य करते थे। पीड़ित मजदूर अनवर, सद्दाम, कुर्बान, सलमान, मुनव्वर, वकील, बृजपाल, समेदिन, इरफान व फरमान सहित आदि लोगों का आरोप है कि महबूब ने उन्हें अपने झांसे में लेकर उनसे एक लाख रुपए उधार ले लिए और कोल्हू पर उनसे बराबर मजदूरी करवाता रहा। पीड़ितों का आरोप है कि जब ठेकेदार पर लेबर के दो लाख सतासी हज़ार रुपए मजदूरी के हो गए तो ठेकेदार अपने पुत्र के साथ कोल्हू को बंद कर रात्रि में फरार हो गया। मामले को लेकर पीड़ित मजदूर कई बार ठेकेदार के घर पर भी गए। आरोप है कि ठेकेदार आज कल कहते हुए रुपए देने की बात कहता रहा। पीड़ित मजदूरों का आरोप है कि उल्टे ठेकेदार ने मजदूरों के खिलाफ ही गढ़ी पुख़्ता थाना ओर थाना थानाभवन पर तहरीर देकर झूठे मुकदमे में फंसाने की साजिश रच डाली। पीड़ित मजदूरों ने कांधला थाना सहित एसएसपी शामली सुकृति माधव को शिकायती पत्र देकर आरोपी ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग के साथ ही ठेकेदार से अपने रुपए दिलाए जाने की मांग की है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *