कांधला। क्षेत्र के गांव जसाला में आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी अभियान के तहत कृषि विभाग की ओर से कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में दर्जनों किसान मौजूद रहे।
क्षेत्र के गांव जसाला में आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी अभियान के तहत किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कृषि विकास अधिकारी कलीराम सिंह ने किसानों को फसल बीमा योजना एवं संचारी रोग रोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सहायक तकनीकी प्रबंधक निर्भय कौशिक ने किसानों को केवाईसी एवं बीज वितरण की विस्तार से जानकारी दी। कृषि विभाग के अधिकारियों के द्वारा किसानों को सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में भी विस्तार से बताया गया और किसानों को खेती करने के बारे में जागरूक किया गया। किसान गोष्ठी की अध्यक्षता जसाल ग्राम प्रधान शिवकुमार के द्वारा की गई। गोष्टी में दर्जनों किसान मौजूद रहे।
