पुलिस ने गश्त के दौरान अवैध शराब के पव्वो के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस ने गश्त के दौरान अवैध शराब के पव्वो के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

 

मीरापुर। पुलिस ने गश्त के दौरान अवैध शराब के पव्वो के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
मीरापुर पुलिस ग्राम सिकन्दरपुर के पास चैकिंग कर रही थी। उसी दौरान पुलिस को एक संदिग्ध युवक आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने रोक कर आरोपी की तलाशी ली तो उसके पास से 20 पव्वे कच्ची शराब के बरामद किये गये। आरोपी ने अपना नाम हरिसिंह पुत्र ननवा निवासी ग्राम सिकन्दरपुर बताया। पुलिस ने पकडे गये आरोपी का चालान कर दिया।

एंटी रोमियो टीम ने किया जागरूक
मीरापुर। कस्बे के स्वामी कल्याण देव डिग्री कॉलेज पर एंटी रोमियो की टीम के साथ थाने के एसआई अनिल कुमार वह एंटी रोमियो टीम द्वारा छात्राओं व महिलाओं को जागरूक किया। टीम ने महिलाओं को जागरूक करते हुए बताया गया कि अगर कोई शरारती तत्व परेशान करता है तो इसकी जानकारी तुरंत महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 पर दे। इसके अलावा थानों पर गठित एंटी रोमियो टीम द्वारा थाना क्षेत्र के कस्बों, मोहल्लों, वह कॉलेजों पर में जाकर महिलाओं एवं छात्राओं को उनके अधिकारोें, उनकी सुरक्षा के दृष्टिगत अधिकारों की जानकारी दी।

मीरापुर पुलिस ने क्षेत्र के बैंकों पर सुरक्षा की दृष्टि से चलाया चेकिंग अभियान
मीरापुर। इंस्पेक्टर दिनेश कुमार के निर्देश पर एसआई अनिल कुमार द्वारा कस्बे व ग्रामीण क्षेत्र के एसबीआई, पंजाब नेशनल बैंक, कारपोरेशन बैंक पर सुरक्षा की दृष्टि से चेकिंग का अभियान चलाया जिसमें बैंक परिसर पर तैनात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी रजिस्टर चेक किए गए। साथ ही बैंक परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे वाहनों को भी चेक किया गया। इस दौरान उन्होने बैंक मैनेजर को सुरक्षा सम्बन्धी आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *