रमजान में रोजे रखने व अल्लाह की इबादत करने से होते है गुनाह माफ, कुरान जिन्दगी के लिए रोशन चिराग है दी ज्यादा से ज्यादा तिलावत करने की ताकीद

रमजान में रोजे रखने व अल्लाह की इबादत करने से होते है गुनाह माफ, कुरान जिन्दगी के लिए रोशन चिराग है दी ज्यादा से ज्यादा तिलावत करने की ताकीद

गढ़ी पुख्ता। क्षेत्र के गांव पलठेड़ी में माह रमजान के आखिरी अशरे में तरावीह की नमाज के दौरान कुरान पाक मुकम्मल तरीके से प्रदेश सचिव शरीफ अहमद चौधरी प्रधान के आवास पर पूरा हुआ। कुरआन शरीफ पूरा होने के मौके पर खास दुआ हुई हाफिज सैयद मोहम्मद कैफ ने पूरा कुरान कारी मोहम्मद मुस्तकीम की निगरानी में सुनाया। जमा मस्जिद के इमाम मौलाना इंतजार कासमी ने अपने बयान में कहा कि माह रमजान में जिसने रोजे रखे और अल्लाह की सच्चे दिल से इबादत की उसके गुनाह माफ हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि रमजान और कुरान का खास ताल्लुक है। माह रमजान में ही कुरान नाजिल हुआ रमजान में अल्लाह अपने बंदों के सभी गुनाह माफ कर देता है।कुरआन लोगों की जिंदगी के लिए रोशन चिराग है। उन्होंने कुरान पाक की ज्यादा से ज्यादा तिलावत करने की ताकीद की।इस दुआ की मजलिस में काफी लोग जमा हुए और कॉम और मुल्क की तरक्की के साथ अमनो सुकून की दुआ मांगी गई दुआ के बाद मिठाई बांटी गई इस मौके पर कारी अनीस, शरीफ अहमद प्रधान, हाजी नासिर, सैयद, साबिर, गयूर अली, रिफाकत अली, कैसर अली, तनवीर अहमद, मोहम्मद आलम, काशिफ फैसल ,रवीश अहमद, आजम आदि गांव के लोग मौजूद रहे।
वही गांव भाटू में भी कुरान शरीफ पूरा होने पर मुफ्ती मुकर्रम ने कुरान के बारे और रोजे के बारे में बताते हुए कहा कि रमजान के महीने में रोजेदार पूरा दिन इबादत करते हैं और कुरान शरीफ की तिलावत में लगे रहते हैं।इस महीने में वह अपने गुनाहों के लिए ऊपर वाले से माफी मांगते हैं और खुद के सही राह पर चलने के लिए दुआ मांगते हैं। रमजान के महीने में लोग बुरे कामों को करने से बचते हैं और खुद को अल्लाह की इबादत में लगाए रखते हैं। इस दौरान मौलाना सद्दाम, वसीम, नाजिम, जैद, सोहेल, कादिर, मोहम्मद शादाब, हाफिज इमरान, इंतजार आदि लोग मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *