बाक्सिंग प्रतियोगिता के लिए जनपद स्तरीय चयन 29 को

बाक्सिंग प्रतियोगिता के लिए जनपद स्तरीय चयन 29 को

सहारनपुर। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ के तत्वाधान में क्षेत्रीय खेल कार्यालय लखनऊ द्वारा पांच से आठ मई 2022 तक झांसी में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय सबजूनियर बाक्सिंग बालक प्रतियोगिता के आयोजन से पूर्व जिला एवं मण्डल स्तरीय चयन/ट्रायल स्पोर्टस स्टेडियम सहारनपुर में कराया जाएगा। प्रभारी क्षेत्रीय क्रीडा अधिकारी प्रेम कुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि जिला स्तरीय चयन ट्रायल 29 अपै्रल को तथा मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल तीस अपै्रल को प्रातः दस बजे से स्पोर्टस स्टेडियम सहारनपुर में कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि खिलाडियों की जन्मतिथि 01 जनवरी 2002 या इसके पश्चात होनी चाहिए। पात्रता प्रमाण पत्र एवं जन्म तिथि प्रमाण पत्र की मूल प्रति जो विद्यालय के प्रधानाचार्य से प्रमाणित हो तथा आधार कार्ड साथ में लाना अनिवार्य है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *