बेहट। क्षेत्र के एक गांव में गुलदार देखे जाने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वन विभाग की टीम गुलदार को पकड़ने के लिए गांव के आसपास तलाश करने में जुटी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार बेहट कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चिम्माबांस के जंगल में एक पेड़ पर गुलदार देखे जाने से ग्रामीण इतनी जबरदस्त दहशत में हैं कि अपने खेतों पर जाना बंद कर दिया है। ग्रामीणों ने शाकुंभरी रेंज के वन विभाग के अधिकारियों से गुलदार होने की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग के कर्मचारी गुलदार को पकड़ने के लिए गांव के आसपास जंगल में तलाश करने में लगे हुए हैं। एक तरफ जहां गेहूं की फसल की कटाई के लिए किसानों व मजदूरों को खेतों में जाना पड़ रहा है वहीं दूसरी ओर खेतों में गुलदार देखे जाने से चिम्माबास,मंडोरा, पिठौरी, संसारपुर, खिड़का, आलमपुर, झंडिया, माँझीपुर, जलालिया, बुबका आदि गाँव के लोग काफी भयभीत नजर आ रहे हैं।


