शामली। जिले को अपराधमुक्त बनाने के लिए पुलिस विभाग द्वारा जनपद में सक्रिय गिरोह पर शिकंजा कसने का काम शुरू कर दिया गया है। एसएसपी सुकीर्ति माधव के निर्देश पर जनपद पुलिस ने लूट, डकैती व अन्य आपराधिक मामलों में संलिप्त गिरोह को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गयी है। ऐसे गिरोह के सदस्यों की हिस्ट्रीशीटर खोलकर उन पर गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई की जा रही है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दूसरे कार्यकाल की बागडौर संभालने के साथ ही विभिन्न आपराधिक वारदातों में लिप्त बदमाशों के खिलाफ कडी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। शासन से मिले दिशा निर्देशों के बाद शामली जनपद पुलिस ने भी लूट, डकैती व अन्य मामलों में संलिप्त गिरोहों पर अपना शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। एसएसपी सुकीर्ति माधव के निर्देश पर शामली कोतवाली, कैराना व झिंझाना पुलिस ने कई गिरोह को चिन्हित करते हुए अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। एएसपी ओपी सिंह ने बताया कि लूट, डकैती व अन्य मामलों में संलिप्त गिरोह के खिलाफ पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सहारनपुर के नकुड थाना क्षेत्र के गांव दैदपुर निवासी गिरोह सरगना सन्नी पुत्र ब्रहमसिंह व उसके गिरोह के सदस्यों विशाल उर्फ पहाडी पुत्र विजयपाल निवासी बहलोलपुर थाना रामपुर जनपद सहारनपुर, पारूल उर्फ रोहित पुत्र स्व. मांगेराम निवासी दैदपुरा थाना नकुड जनपद सहारनपुर, कैराना के गैंग लीडर सावेज पुत्र अब्दुल करीम निवासी गांव रामडा थाना कैराना, रहीस पुत्र अब्दुल रहीम निवासी रामडा थाना कैराना, फैसल पुत्र सलीम निवासी मौहल्ला रेतावाला थाना कैराना, जिशान पुत्र सलीम व भिंडी पुत्र कालू निवासीगण मौहल्ला अंसारियान थाना कैराना के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गयी है। इसके अलावा झिंझाना में सक्रिय गिरोह सरगना राजेन्द्र निवासी मौहल्ला माजरा थाना झिंझाना व उसके गिरोह के सदस्यों इमरान उर्फ खलीफा पुत्र युसूफ निवासी नई बस्ती शाहपुर थाना बुढाना जनपद मुजफ्फरनगर, जितेन्द्र पुत्र नवाब निवासी लहरीपुर मजरा भमेडी शाहपुर थाना झिंझाना, साबिर पुत्र राशिद निवासी मौ. सफीपुर पट्टी कस्बा बुढाना जनपद मुजफ्फरनगर, आशू पुत्र इस्लाम निवासी मौ. इस्लामनगर चंदेडी रोड बुढाना, दिलशाद पुत्र शाहिद निवासी नई बस्ती बुढाना, शौकीन पुत्र यामीन निवासी सफीपुर पट्टी बुढाना, आमिर पुत्र तफजील निवासी लोहसाना रोड बुढाना, बिजनौर के मंडावर में सक्रिय गिरोह के सरगना कार्तिक उर्फ डैनी व उसके गैंग के सदस्यों पतंगा उर्फ पटगा पुत्र गोपाल निवासी गांव इनामपुरा थाना मंडावर जिला बिजनौर, अटरिया उर्फ विकास पुत्र तिरमल निवासी जोगेन्द्र नगर थाना भोपा मुजफ्फरनगर तथा लोकेन्द्र पुत्र चंद्रपाल निवासी सैदपुर थाना जानसठ मुजफ्फरनगर के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गयी है। इन बदमाशों की हिस्ट्रशीट खोली जाएगी, साथ ही उन पर गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई की जा रही है।

