देश-प्रदेश में कोरोना के बढने पर स्वास्थ्य विभाग सजग

देश-प्रदेश में कोरोना के बढने पर स्वास्थ्य विभाग सजग

शामली। देश व प्रदेश में कोरोना संक्रमण एक बार फिर बढने से शामली जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग भी सजग हो गया है। गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा शहर में कई स्थानों पर कोरोना टेस्टिंग अभियान चलाया गया जिसमें लोगों के सैंपल लेकर उन्हें कोरोना संक्रमण के संबंध में जागरूक करते हुए मास्क अवश्य लगाने की अपील की गयी।
जानकारी के अनुसार देश व प्रदेश में कोरोना संक्रमण एक बार फिर बढने लगा है, हालांकि शामली जिले में कोरोना के मामले नहीं है लेकिन अन्य जगहों पर कोरोना संक्रमण की बढती संख्या देखते हुए जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग सजग हो गया है। इसी को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनपद में कोरोना टेस्टिंग अभियान एक बार फिर शुरू किया गया है। गुरुवार को करीब आधा दर्जन स्थानों जहां भीड भाड अधिक रहती है, फव्वारा चौंक, दिल्ली बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन आदि पर टेस्टिंग अभियान चलाया गया। स्वास्थ्यकर्मियों ने कई लोगों के सैंपल भी लिए तथा कोरोना संक्रमण से बचाव के प्रति जागरूक करते हुए भीड भाड वाली जगहों पर मास्क लगाने, दो गज की दूरी का पालन करने, सैनेटाइजर का प्रयोग करने आदि के संबंध में जागरूक किया। स्वास्थ्यकर्मियों ने बताया कि हालांकि जिले में कोरोना का कोई केस अभी नहीं है लेकिन जैसे देश व प्रदेश में कोरोना संक्रमण एक बार फिर तेजी के साथ फैल रहा है, उसके हिसाब से लोगों को अभी से सावधानी बरतनी बेहद जरूरी है इसलिए जब भी घर से बाहर निकलें मास्क अवश्य लगाएं। घर वापस लौटने पर सैनेटाइजर व साबुन से हाथ धोना न भूलें। वहीें स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जनपद में कोरोना संक्रमण को लेकर सतर्कता बरती जा रही है, टीमों का गठन कर भीड भाड वाले स्थानों पर कोरोना सैंपलिंग अभियान चलाया जाएगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *