
नागल। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र निम, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० संजीव मांगलिक ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया। मेले में आंगनवाड़ी स्वास्थ्य कर्मियों व लाभार्थियों को संबोधित करते हुए विधायक देवेंद्र निम ने कहा कि प्रदेश सरकार जनहित में अनेकों योजनाएंे चला रही है, भारत सरकार द्वारा निःशुल्क उज्जवला गैस योजना व आयुष्मान कार्ड योजना चलाकर आमजन के लिए बड़ा काम किया है तथा राज्य सरकार ने निर्धन कन्या विवाह की धनराशि बढ़ाकर बेटियों के हित में सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने प्रदेश सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि स्वास्थ्यकर्मियों ने सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में अपना पूर्ण सहयोग दिया है। जिससे प्रत्येक वर्ग को सरकार की योजना का लाभ मिल रहा है। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ० विकास पाल ने सभी का आभार जताते हुए विधायक व सीएमओ से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नागल को ब्लड बैंक, ट्रॉमा सेंटर इत्यादि सुविधाओं से लैस करने की मांग करते हुए कहा कि अपनी सीएचसी को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कराना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। जिसमें सभी का सहयोग जरूरी है। स्वास्थ्य मेले में पंचायत राज विभाग, स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास, विकलांग, खाद्य सुरक्षा व आयुष चिकित्सा समेत आदि के स्टॉल लगाए गये। जिनका राज्य महिला आयोग की सदस्या श्रीमती राखी त्यागी ने अवलोकन कर उनके कार्यों की जमकर सराहना की।
मेले में पांच सौ सत्तर लाभार्थी पंजीकृत किए गए तथा पच्चीस लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित कर पांच गर्भवती महिलाओं की गोद भराई के साथ तीन विकलांग प्रमाण पत्र वितरित किए गये। कार्यक्रम से पूर्व स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा अतिथियों के स्वागत में एक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन बाल विकास परियोजना अधिकारी डॉ० अनीता सोनकर व डॉ० सूरज राणा ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान एसीएमओ डॉ० कांति प्रसाद, डॉ० सुखपाल सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रणव चौधरी, खण्ड विकास अधिकारी अमरीश कुमार, एडीओ पंचायत प्रमोद कुमार, डॉ० अजय कुमार मेडिग्राम, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी डॉ० रामकृपाल, खण्ड शिक्षा अधिकारी विश्वजीत राठी, डॉ० अनुज कुमार, वरिष्ट भाजपा नेता मनोज उपाध्याय, रामकुमार प्रधान, देवेंद्र धवलहार,सोनू रमन, मयंक उपाध्याय, सोनू सैनी, भाजपा नेत्री सारिका वालिया, उषा उपाध्याय, नाजिया सैफी, सीमा बर्मन, वंदना, ऋतु, सोनिया, अभिलाषा, प्रीति व खुशी डालियान व समस्त सीएचसी स्टाफ समेत आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।




