किसानों की समस्याओं को लेकर गन्ना मंत्री से मिला भाकियू वर्मा का प्रतिनिधिमंडल

किसानों की समस्याओं को लेकर गन्ना मंत्री से मिला भाकियू वर्मा का प्रतिनिधिमंडल

देवबंद। पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भारतीय किसान यूनियन वर्मा के राष्ट्रीय संयोजक भगत सिंह वर्मा के नेतृत्व में गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश के गन्ना मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी से मिला। इस अवसर पर भाकियू वर्मा के राष्ट्रीय संयोजक भगत सिंह वर्मा ने गन्ना मंत्री को एक ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि प्रदेश में गन्ना सीजन समाप्ति की ओर है जबकि करोड़ों रुपए कमाने वाली चीनी मिलें प्रदेश के गन्ना किसानों को समय से भुगतान नहीं कर रही है और पिछले वर्षों में देरी से किए गए गन्ना भुगतान पर लगा ब्याज 120 चीनी मिलों पर दस हजार करोड़ रुपए से अधिक हो गया है। जिसे जल्द किसानों को दिलाया जाऐ। उन्होंने कि गन्ने की लागत लगातार बढ़ती जा रही है एक कुंतल गन्ने की पैदावार पर 450 रूपये कुंटल लागत आ रही है इस हिसाब से गन्ने का लाभकारी रेट कम से कम 600 रूपये कुंतल किसानों को मिलना चाहिए। ज्ञापन में चीनी मिलों से गन्ना किसानों को जल्द गन्ना भुगतान व ब्याज दिलाने, गन्ने का लाभकारी रेट 600 कुंटल दिलाने तथा प्रदेश के गन्ना किसानों से चीनी मिलों द्वारा किराया न काटने, एक कुंतल गन्ने से एक किलोग्राम कटौती न काटने, गन्ना किसानों को चीनी मिलों से खाद हेतु निःशुल्क प्रेशमड मैली दिलाने, 100 कुंटल बेसिक कोटा वाले छोटे किसानों की पर्ची पांचवे पक्ष तक दिलाने, मनरेगा योजना से किसानों को मजदूर उपलब्ध कराने और निःशुल्क बिजली दिलाने की मांग की गयी। श्री वर्मा ने प्रदेश की 120 चीनी मिलों में हो रही भारी घटतौली को तत्काल प्रभाव से रोकने तथा घटतौली करने वालेचीनी मिल मालिक व प्रबंध तंत्र को जेल भेजने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में भारतीय किसान यूनियन वर्मा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य संदीप चौधरी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विशाल त्यागी और प्रदेश महामंत्री आसिम मलिक शामिल रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *