छः दिवसीय मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम 22 से

छः दिवसीय मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम 22 से

सहारनपुर। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह के निर्देशानुसार जनपद के कृषकों, बागवानों, शिक्षित बेरोजगारों और महिलाओं को स्वरोजगार हेतु जागरूक करके उनकी पोषण आवश्यकताओं को पूरा करने एवं उनके आर्थिक उन्नयन हेतु औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केन्द्र के माइकोलोजी अनुभाग के द्वारा छः दिवसीय मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू होने जा रहा है। कार्यक्रम में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थी 22 अपै्रल से पूर्व अपना आवेदन कर सकते हैं। संयुक्त निदेशक औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केन्द्र ने आज मीडिया को यह जानकारी देते हुए बताया कि 22 से 27 अपै्रल, 2022 तक औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केन्द्र पर मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में भाग लेने वाले इच्छुक अभ्यर्थी स्वयं की एक पासपोर्ट साईज फोटो, पता के प्रमाणन हेतु आधार कार्ड की छायाप्रति, पहचान हेतु वोटर आई0डी0 कार्ड या समतुल्य अभिलेख आवेदन-पत्र के साथ संलग्न कर विलम्बतः 22 अपै्रल 2022 से पूर्व आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि आवेदक को आवेदन के साथ पचास रूपए प्रति अभ्यर्थी पंजीकरण शुल्क भी देना होगा। प्रशिक्षणार्थी को प्रशिक्षण अवधि में अपने रहने, खाने व आने-जाने की व्यवस्था स्वयं वहन करना होगा। प्रशिक्षण का समय पूर्वान्ह दस बजे से अपरान्ह एक बजे तक रहेगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *