


मुजफ्फरनगर (मो सुहैल) सनातन धर्म महाविद्यालय मुजफ्फरनगर के गृह विज्ञान विभाग में आज फूड फेयर का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन महाविद्यालय के अवैतनिक सचिव अखिलेश दत्त एवं महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सुधीर कुमार पुंडीर द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन गृह विज्ञान विभाग की अध्यक्षा डॉ बीना अग्रवाल, डॉ ममता श्याम , डॉ शुचि, मीनाक्षी एवं आकांक्षा तथा विभाग की सभी छात्राओं और विभाग की सहायिका सुदेश जी के अथक प्रयास द्वारा किया गया । रघुनाथ गर्ल्स पीजी कॉलेज मेरठ की विभागाध्यक्ष डॉ रेनू कांबोज ने इस कार्यक्रम में सम्मिलित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई । इस फूड फेयर में भेलपुरी, मटरा चाट,र्सैंडविच ,दही पापड़ी एवं पेय पदार्थों में जलजीरा , आईस टी ,मैंगो ड्रिंक एवं गर्म चाय के स्टॉल लगाए गए। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी सम्मानित शिक्षक गण डॉ अलका बंसल डॉ महिमा डॉ कामिनी , दिव्या बक्शी ,डॉ राजेश डॉ सतीश ,डॉ इरविन ,संगीता सिंघल , डॉ संजय अरोड़ा, डॉ डॉ नवीन ,डॉ सरिता ,डॉ शेखर चंद्र डॉ निकिता ,डॉ सविता डॉ अजय पाल ,डॉ अशोक त्रिपाठी डॉ विजय लक्ष्मी एवं डॉ शुचि अग्रवाल उपस्थित रहे। महाविद्यालय छात्र छात्राओं ने इस कार्यक्रम का आनंद उठाया महाविद्यालय के शिक्षणेत्तर तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने भी फूड फेयर में उपस्थित होकर खाद्य पदार्थों का आनंद लिया स्व वित्त पोषित विभाग के सभी शिक्षक गण उपस्थित रहे ।सचिव ने भविष्य में व्यापक स्तर पर ऐसे कार्यक्रम करने का सुझाव दिया।




