तस्करी के संबंध में डीएम को पत्र लिखा

तस्करी के संबंध में डीएम को पत्र लिखा

मुजफ्फरनगर । प्राप्त समाचार के अनुसार मुजफ्फरनगर जनपद के प्रमुख युवा समाजसेवी एवं मशहूर गोवंश पालक श्री दिलशाद पहलवान और प्रमुख युवा समाजसेवी जनाब फैजान अंसारी सहित बड़ी संख्या में गोवंश पशु पालकों ने एक प्रार्थना पत्र मुजफ्फरनगर जनपद के लोकप्रिय जिलाधिकारी श्री चंद्र भूषण सिंह को प्रेषित किया है पत्र की भाषा इस प्रकार है सेवा में, श्रीमान जिलाधिकारी महोदय मुजफ्फरनगर। विषय: पशुओं का चारा भुस को गैर कानूनी ढंग से पेपर मिलो मैं जलाया जा रहा है परिणाम स्वरूप जबरदस्त महंगा हो गया है भूस पालतू पशु भूखे मरने पर मजबूर। महोदय। सादर निवेदन करना है कि हम सभी शहर के पशुपालक हैं एवं गोवंश और अन्य पशुओं का पालन करते हैं विगत कुछ दिनों से पशुओं के खाने का चारा भुस अचानक जबरदस्त महंगा हो गया है रेट आसमान छू रहे हैं 5 किलो भुस₹90 का हो गया है जिससे पशु पालक काफी परेशानी में आ गए हैं क्योंकि यह भुस मुजफ्फरनगर जनपद के पेपर मिलो में गैर कानूनी ढंग से जलाया जा रहा है यह भुस पशुओं के चारे के रूप में हरियाणा पंजाब आदि से ओवरलोडिंग करके लाया जाता है इस पर कोई टैक्स भी नहीं होता क्योंकि पशुओं का चारा है परंतु यह पशु पालकों को तो भेजा नहीं जाता गैर कानूनी ढंग से पेपर मिलो को बेच दिया जाता है जहां इसे जलाया जाता है खेद का विषय है कि चारे के अभाव में बेचारे पशु भूखे मर रहे हैं परंतु गैरकानूनी ढंग से पशुओं का चारा भुस जलाया जा रहा है अगर पेपर मिलो में पशुओं का चारा भुस जलाना बंद हो जाए तो एकदम लेट नीचे आ जाएंगे और पशुपालक भी कठिनाइयों से बच जाएंगे पशु भी भूखे नहीं मरेंगे, महोदय आपसे निवेदन है कि इस गैरकानूनी काम पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाया जाए ताकि पशुओं और पशुपालकों को कठिनाइयों से बचाया जा सके एवं आसमान छू रहे भुस के रेट भी नीचे आ सके बहुत-बहुत धन्यवाद सादर अभिवादन एवं आभार सहित,,। प्रार्थी गण। गोवंश आदि पशु पालक मुजफ्फरनगर शहर आदि पशु पालकों ने जिलाधिकारी श्री चंद्र भूषण सिंह से मांग की है कि इस प्रकरण को गंभीरता से लेकर इस गैरकानूनी कार्य को तुरंत रोका जाए ताकि पशुओं की उचित सेवा की जा सके।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *