crimeराज्य
Trending

लोहे की रॉड से पीटकर युवक ने की अपने साथी की हत्या

अयोध्या कोतवाली के दर्शन नगर चौकी क्षेत्र के कुशवाहा गांव में रविवार देर रात दो युवकों में आपस में मामूली बहस को लेकर विवाद इतना बढ़ा की लोहे की रॉड से पीटकर एक युवक की हत्या कर दी गई।

अयोध्या। राम की नगरी अयोध्या से मामूली बात पर हत्या का मामला सामने आया है। अयोध्या कोतवाली के दर्शन नगर चौकी क्षेत्र के कुशवाहा गांव में रविवार देर रात दो युवकों में आपस में मामूली बहस को लेकर विवाद इतना बढ़ा की लोहे की रॉड से पीटकर एक युवक की हत्या कर दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी को हिरासत में लिया है। पुलिस की जांच के दौरान पता चला है कि रात के समय रवि पांडे गांव के ही अपने कुछ साथियों के साथ बैठकर शराब पी रहा था। इसी दौरान डब्बू का मोबाइल गायब हो गया जिसे लेकर डब्बू और रवि के बीच विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ता देख मौजूद लोगों ने मामले को शांत कराया और दोनों को अपने-अपने घर जाने के लिए कहा। रवि चुपचाप अपने घर जा रहा था कि तभी पीछे से डब्बू ने लोहे की रॉड से रवि पर हमला कर दिया। जिससे सिर पर ज्यादा चोट लगने की वजह से रवि ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button