लोहे की रॉड से पीटकर युवक ने की अपने साथी की हत्या

लोहे की रॉड से पीटकर युवक ने की अपने साथी की हत्या

अयोध्या। राम की नगरी अयोध्या से मामूली बात पर हत्या का मामला सामने आया है। अयोध्या कोतवाली के दर्शन नगर चौकी क्षेत्र के कुशवाहा गांव में रविवार देर रात दो युवकों में आपस में मामूली बहस को लेकर विवाद इतना बढ़ा की लोहे की रॉड से पीटकर एक युवक की हत्या कर दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी को हिरासत में लिया है। पुलिस की जांच के दौरान पता चला है कि रात के समय रवि पांडे गांव के ही अपने कुछ साथियों के साथ बैठकर शराब पी रहा था। इसी दौरान डब्बू का मोबाइल गायब हो गया जिसे लेकर डब्बू और रवि के बीच विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ता देख मौजूद लोगों ने मामले को शांत कराया और दोनों को अपने-अपने घर जाने के लिए कहा। रवि चुपचाप अपने घर जा रहा था कि तभी पीछे से डब्बू ने लोहे की रॉड से रवि पर हमला कर दिया। जिससे सिर पर ज्यादा चोट लगने की वजह से रवि ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *