आज के दिन की प्रमुख यादगार बाते

आज के दिन की प्रमुख यादगार बाते

नयी दिल्ली। भारत एवं विश्व इतिहासल की प्रमुख घटनाएं

1853- भारत में पहली रेल बम्बई (अब मुम्बई) से ठाणे के बीच चली।
1889- अपने बेहतरीन अभिनय से दुनिया को हंसाने वाले चार्ली चैपलिन का जन्म।
1919- अमृतसर में हुए जालियांवाला बाग हत्याकांड में मरने वालों श्रद्धांजलि देने के लिए महात्मा गांधी ने प्रार्थना सभा और उपवास की घोषणा की।
1945- एक सोवियत पनडुब्बी के कारण जर्मन शरणार्थी पोत डूब गया, जिससे 7000 लोग मारे गए।
1976- आठ वर्ष तक ब्रिटेन के प्रधानमंत्री और 13 वर्षों तक लेबर पार्टी के नेता रहे हैरल्ड विल्सन ने त्यागपत्र दिया। उनके इस फैसले ने राजनीतिक हल्कों में तूफान ला दिया।
1988- उत्तरी इराक के कुर्द आबादी वाले शहर हलबजा पर हुए गैस हमले में हजारों की मौत हो गई थी जबकि बहुत से लोग इसके प्रभाव से बीमार हो गए।
1990- बिहार के राजधानी शहर पटना के निकट एक खचाखच भरी यात्री गाड़ी के दो डिब्बों में विस्फोट के बाद कम से कम 80 लोगों की जान गई और 65 अन्य घायल हुए।
2002- दक्षिण कोरिया में एक विमान दुर्घटना में 120 लोगों की मौत।
2004- भारत ने रावलपिंडी टेस्ट जीतकर पाकिस्तान को श्रृंखला में 2-1 से मात दी।
2008- लंदन में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण हुआ।
2013- ईरान में आये भूकंप से 37 लोगों की मौत हो गई।
2018- भारतीय सेना के कमांडरों का द्वैवार्षिक सम्मेलन नयी दिल्ली में शुरू हुआ।
2019- न्यूयॉर्क टाइम्स और द वॉल स्ट्रीट जर्नल को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से जुड़ी खोजी खबरों के लिए पुलित्जर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *