न्यायसंगत हो बिजली की दरें:  अभिमन्यु गुप्ता

न्यायसंगत हो बिजली की दरें: अभिमन्यु गुप्ता

बागपत। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अटल बिहारी वाजपई कन्वेंशन सेंटर लखनऊ में आयोजित प्रदेश पदाधिकारी मुकुंद मिश्रा के प्रांतीय अध्यक्ष एवं डॉक्टर दिलीप सेठ एवं राजेंद्र गुप्ता प्रांतीय महामंत्री एवं अन्य निर्वाचित प्रांतीय पदाधिकारी गण जिला अध्यक्ष गण को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने अपने-अपने पदों की शपथ दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने कहा व्यापारी एवं भाजपा एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। दोनों एक दूसरे के पूरक हैं। इसलिए सरकार व्यापारियों के मान सम्मान एवं कठिनाइयों को दूर करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री भानु प्रताप सिंह एवं केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा ने भी उद्बोधन किया। कार्यक्रम में बागपत के जिला अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता ने उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री से बिजली की दरें न्याय संगत करने के लिए एक ज्ञापन दिया एवं अनुरोध किया कि पूरे देश में सबसे ज्यादा बिजली की दरें उत्तर प्रदेश में है। जिससे व्यापारी अन्य प्रदेश के व्यापारियों से प्रतिस्पर्धा में पीछे रह जाता है। उन्होंने अनेक कानूनों को सरल बनाने के लिए भी अनुरोध किया। इस अवसर पर पूरे प्रदेश के 1000 से ज्यादा व्यापारियों ने भाग लिया। बागपत जनपद से जिला महामंत्री हंसराज गुप्ता, जिला मंत्री पंकज गुप्ता, जिला युवा अध्यक्ष संजय गर्ग, युवा जिला महामंत्री श्यामसुंदर गर्ग एवं श्री पाल वर्मा ने भाग लिया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता एवं महामंत्री हंसराज गुप्ता जी को व्यापारियों के हितों के लिए संघर्ष करने एवं उनकी समस्याओं के निदान कराने के लिए सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।
—————
विश्व बंधु शास्त्री

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *