राज्य
Trending

बहू को भेजा मायके,पति प्रेमिका संग फरार

दहेज ना मिलने पर आईएएस की परीक्षा की तैयार का बहाना बनाकर बहू को उसके मायके भेज दिया

बरेली। बरेली से धोखाधड़ी का मामला सामने आया है ,जहां बहू के मायके से दहेज ना मिलने पर उसको उसके मायके भेज दिया गया और बाद में उसका पति किसी और युवती के साथ फरार हो गया।

मामला थाना क्योलड़िया क्षेत्र के गांव हर्रैया का है बताया जा रहा है कि दहेज न मिलने पर आईएएस की परीक्षा की तैयारी करने का बहाना बनाकर बहू को उसके मायके भेज दिया गया और बाद में उसका पति अपनी प्रेमिका के साथ फरार हो गया।

पुलिस महिला की शिकायत के आधार पर मामले में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि हर्रैया के रहने वाली सोनाली का विवाह 4 साल पहले थाना नवाबगंज इलाके के लाईखेड़ा गांव में हुआ था। शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल वालों ने सोनाली से दहेज के रूप में 10 लाख रूपये की मांग की थी और दहेज ने मिलने पर सोनाली को परेशान करना शुरू कर दिया। कहा जा रहा है कि ससुराल वालों ने सोनाली को यह कह कर उसके घर भेज दिया कि वह आईएएस की परीक्षा की तैयारी करेगा इतने वह अपने मायके चली जाए। महिला को जब जानकारी हुई कि उसका पति किसी और लड़की के साथ फरार हो गया, तो महिला ने अपने ससुराल में जाने की बात कही तो वही ससुराल वालों ने सोनाली को जान से मार देने की धमकी दी। फिलहाल पुलिस महिला की शिकायत के आधार पर मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button