बेरहमी से किसान की गोली मारकर हत्या

बेरहमी से किसान की गोली मारकर हत्या

भागलपुर। बिहार में भागलपुर जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी।
पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को यहां बताया कि रसीदपुर गांव निवासी किसान बैजनाथ मंडल बुधवार की देर रात को अपने घर के बाहर सोया हुए था। इस दौरान तीन-चार की संख्या में अपराधियों ने धावा बोला। इसके बाद अपराधियों ने किसान की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है।
सूत्रों ने बताया कि इस सिलसिले में परिजनों के बयान पर पुलिस ने एक प्राथमिकी दर्ज करने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भागलपुर के जवाहरलाल नेहरु मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *