शामली। विजयदशमी के मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर बुधवार को आरएसएस कार्यकर्ताओं द्वारा शहर में पथ संचलन का आयोजन किया गया। पथ संचलन में हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। पथ संचलन का जगह जगह पुष्पवर्षा से भव्य स्वागत भी किया गया।
जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शामली नगर द्वारा विजयदशमी पर्व पर आरएसएस के स्थापना दिवस के मौके पर पथ संचलन का आयोजन किया गया। शहर के वीवी इंटर कालेज में आयोजित कार्यक्रम में भारी संख्या में आरएसएस कार्यकर्ता पहुंचे। इसके पश्चात कालेज से पथ संचलन का शुभारंभ किया गया। पथ संचलन वीवी कालेज से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होकर निकाला गया। पथ संचलन को देखने के लिए सडक पर लोगों की भीड लगी रही। पथ संचलन का जगह जगह पुष्पवर्षा से भव्य स्वागत भी किया गया। पथ संचालन का समापन वीवी इंटर कालेज पहुंचकर हुआ। इस अवसर पर मुख्य वक्ता विभाग कार्यवाह प्रमोद, अध्यक्ष डा. विनीत चौहान, नगर संघचालक आदेश, नगर कार्यवाह सुमित, सह नगर कार्यवाह आशीष, शिखर, शिवम, नंदकिशोर, प्रवीण, लोकेश, सोनू, अतुल, भरत, जयदेव, मलूक आदि सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।