मवाना( मेरठ)। गणेशपुर हस्तिनापुर रोड पर बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी 112 की एंबुलेंस ने मौके पर जाकर घायलों को सीएचसीस मवाना में भर्ती कराया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मवाना में प्राथमिक उपचार देकर मेरठ के लिए रेफर किया। मुकुल पुत्र अजय कुमार रानी नगला, विशांत पुत्र जितेंद्र रानी नगला दोनों ही एक बाइक पर गणेशपुर से हस्तिनापुर जा रहे थे ।अज्ञात वाहन ने एक स्कूल के सामने टक्कर मारी जिससे अज्ञात वाहन चालक भाग गया परंतु राहगीरों ने 112 नंबर पर सूचना दी कि एक अज्ञात वाहन टक्कर मार कर भाग गया 2 लोग घायल हैं। एंबुलेंस चालक ने मवाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इमरजेंसी इंचार्ज ने चिकित्सा परीक्षण कर मेरठ के लिए रेफर किया।
