फलावदा। कस्बे के श्री बूढ़ा शिव मंदिर के प्रांगण में चल रही भगवान श्री रामलीला के मंच पर कमेटी एवं वरिष्ठ गणमान्य लोगों द्वारा वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र सैनी,एवं एसआई नरेंद्र कुमार चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार, कांस्टेबल कपिल कुमार एवं सभी पुलिसकर्मियों को रामलीला कमेटी का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया है। इस दौरान वरिष्ठ समाजसेवी सुरेंद्र विश्नोई, रामलीला कमेटी के प्रधान रविसैनी, उप प्रधान विनोद सैनी, मोहित तोमर, बिट्टू तोमर,रमेश धीमान, डॉ प्रमोद सैनी, ज्ञानेंद्र धीमान, डॉ विश्वास बंगाली, आदि गणमान्य लोग शामिल रहे।
