इस बार नहीं जल पाएगा रावण! दशहरा उत्सव में खलल पड़ने की संभावना

नई दिल्ली: देशभर में त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है ऐसे में सबसे पहले दशहरा उत्सव की तैयारियां चल रही है। लेकिन इस बार अशंका जताई जा रही है कि पश्चिम बंगाल में दशहरे पर रावण जल नहीं पाएगा दरअसल, मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 72 घंटों में पूरे दक्षिण बंगाल में मध्यम से भारी बारिश की भविष्यवाणी की है।

इसके अलावा आईएमडी ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भी भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। मध्य और पूर्वोत्तर भारत में मंगलवार से भारी बारिश शुरू हो सकती है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बनने वाले एक सिनॉप्टिक वेदर सिस्टम (बारिश लाने वाली मौसम प्रणाली) के मद्देनजर, ओडिशा, झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल में 4 अक्टूबर तक बारिश जारी रहेगी। इस बीच पश्चिम बंगाल के आसनसोल में भारी बारिश ने पूरे शहर में पूजा पंडालों और लाइट गेटों को क्षतिग्रस्त कर दिया।

इसके अलावा मौसम कार्यालय ने इस अवधि के दौरान दक्षिण बंगाल के अधिकांश हिस्सों में मध्यम बारिश, पुरबा और पश्चिम मेदिनीपुर, दक्षिण और उत्तर 24 परगना और बीरभूम जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। आईएमडी के प्रवक्ता के अनुसार,  यह मौसमी प्रणाली अगले तीन दिनों तक सक्रिय रहेगी, जिसके प्रभाव के कारण पूरे दक्षिण बंगाल में रुक-रुक कर बारिश होगी।

वहीं महाराष्ट्र की बात करें तो आईएमडी ने अक्टूबर में महाराष्ट्र के अधिकांश हिस्सों में सामान्य या उससे अधिक बारिश का अनुमान लगाया है। इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के क्षेत्रीय केंद्र ने अगले पांच दिनों के लिए ओडिशा के कई जिलों में बिजली गिरने के साथ भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *