लिटिल एपेक्स मे बच्चों ने डांडिया डांस में मचाया धमाल

मेरठ। बेगम बाग स्थित दि लिटिल एपेक्स स्कूल द्वारा नवरात्री के शुभ अवसर पर गरबा और डांडिया का आयोजन किया गया। प्रिंसिपल संगीता नोटानी ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को नवरात्री और दशहरा उत्सव के विषय में जानकारी देना है जो बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। इस अवसर पर स्कूल के चेयरमेन डा0 बृजभूषण व डायरेक्टर संजय गोयल ने दीप प्रजवल्लित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम को सफल बनाने मंे सभी टीचर्स रश्मी, रिचा, शालू, पारूल, अंजली, मानवी, सुरभी, मुस्कान, शिवांगी, सांची, प्राची, ऐकता, तनु,करिश्मा का विशेष सहयोग रहा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *