अज्ञात बदमाश चौकीदार से मारपीट करने के बाद नकदी लूट हुए फरार

अज्ञात बदमाश चौकीदार से मारपीट करने के बाद नकदी लूट हुए फरार

अलवर। राजस्थान में अलवर शहर के दिवाकरी क्षेत्र में एक कंपनी में कार्यरत दो चौकीदारों के साथ आधा दर्जन बदमाशों ने हमलाकर मारपीट करने का मामला सामने आया है।
पुलिस के अनुसार गत रात्रि हुई इस वारदात में सभी बदमाशा शराब के नशे में थे। बदमाशों ने रमेश से पैसे मांगे क्योंकि रमेश ड्यूटी कर रहा था और उसका साथी लल्लूराम अंदर सो रहा था। चौकीदार ने उन लोगो को पैसे नहीं दिए फिर उन लोगों ने चौकीदार रमेश और लल्लूराम के साथ मारपीट कर उनका एक मोबाइल और छह हजार रुपए छीन लिया और मौके से फरार हो गए।
मारपीट में घायल हुए गार्ड का इलाज को अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में चल रहा है। घायल हुए लल्लू राम ने बताया कि वह और उसका दूसरा साथी रमेश दोनों दिवाकरी में स्थित सहारा कंपनी पर रात्रि के समय चौकीदारी का काम करते हैं। दोनों ही बीती रात चौकीदारी कर रहे थे तभी लल्लूराम अंदर सो रहा था और रमेश बाहर कंपनी की चौकीदारी कर रहा था तभी 6 लोग आए और उन्होंने शराब के नशे में गार्ड रमेश के साथ हाथापाई कर पैसे मांगने लगे जिस पर उसने उन लोगों को पैसे नहीं दिए उसके बाद वह लोग अंदर आकर मेरे साथ मारपीट करने लगे जिस पर दोनों से छह हजार रूपए और मोबाइल छीन कर फरार हो गए। इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई है पुलिस जांच कर रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *