मंत्री कपिल देव ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ कर रोगों के प्रति जागरूक रहने की शपथ दिलाई

मुजफ्फरनगर(संजय धीमान)। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मखियाली में विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान जारी है संचारी रोगों से जंग की शुरुआत की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे शहर विधायक एवं प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने फीता काटकर अभियान का शुभारंभ किया। यह संचारी रोग नियंत्रण अभियान 1 अक्तूबर से 31 अक्टूबर तक चलेगा। मंत्री कपिल देव ने ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियों को रोगों के प्रति जागरूक रहने व साफ़-सफ़ाई का ध्यान रखने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि संचारी रोगों से जंग जारी है, जिसे हमें हर हाल में जीतना है। जानकारी देते हुए मंत्री कपिल देव ने बताया कि यह अभियान पूरे प्रदेश में चलाया जायेगा तथा लोगों को रोगों की रोकथाम, बचाव आदि के प्रति जागरूक किया जायेगा। मंत्री कपिल देव ने क्षेत्रवासियों को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती की शुभकामनाएं दी और कहा कि गांधी जी ने स्वच्छता के लिए बहुत खूबसूरत वाक्य कहा था कि, स्वच्छता ही सेवा है। अगर आप अपने देश की सेवा करना चाहते हैं, तो अपने देश को स्वच्छ रखना शुरू करें। उन्होंने कहा कि स्वच्छता रखना सिर्फ सरकार का काम नहीं है, इसमें हम सभी नागरिकों को आगे आकर सरकार का साथ देना होगा तभी हम देश को स्वच्छ कर सकेंगे और उसे विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को पूरा कर सकेंगे। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष हरेंद्र पाल, ग्राम प्रधान वीना कश्यप, ओम सिंह तोमर, दिनेश बिलासपुर, नवरंग प्रधान धंधेडा, किरणपाल पंवार, विशाल खोकर, मदन शर्मा, रामकुमार शर्मा, वीर सिंह राणा, सुनील चौधरी, अंकुर शर्मा, श्रवण कुमार, विपुल बीडीसी आदि उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *