मुजफ्फरनगर(संजय धीमान)। नई मंडी स्थित आइडियल किड्स स्कूल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, भारत के अमर सपूत पंडित लाल बहादुर शास्त्री जी की जन्म जयंती एवं दशहरा पर्व हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ निदेशक पी.के.जैन जी ने महापुरुषों के छायाचित्र के समक्ष श्रद्धा सुमन अर्पित करके किया। इस अवसर पर प्यारे बच्चों ने अपने राष्ट्रपिता एवं शास्त्री जी के छायाचित्र के समक्ष भाव भरे श्रद्धा सुमन अर्पित किए तथा गांधीजी के तीन संदेश,बंदर बन कर दिए कि बुरा मत बोलो,बुरा मत सुनो ,बुरा मत देखो। इसके साथ-साथ दशहरा पर्व के रंगारंग कार्यक्रम में भी बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया| जिसमें बच्चे राम जी, सीता जी, लक्ष्मण जी , हनुमान जी की वेशभूषा में बहुत ही सुंदर लग रहे थे| बच्चों ने विभिन्न झांकियों के माध्यम से रामलीला का भी मंचन किया। आइडियल किड्स के निदेशक पी.के.जैन जी ने कहा कि यह पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है,अतः हम सभी को अच्छाई के मार्ग पर ही चलना चाहिए, इंचार्ज नीता अग्रवाल ने बच्चों को देश, समाज,घरों में अपनी सामर्थ्य के अनुसार सफाई रखने के लिए प्रोत्साहित किया एवम् मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जी के बारे में जानकारी दी| कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त स्टाफ का सहयोग रहा।
