मुजफ्फरनगर(संजय धीमान)। उच्च प्राथमिक विद्यालय बधाई कला व उच्च प्राथमिक विद्यालय सैदपुरकला विकास क्षेत्र चरथावल में ए आर पी पंकज कुमार त्यागी एवं श्रीमती अंजू त्यागी द्वारा उच्च प्राथमिक विद्यालय बधाई कला से कक्षा 1 में अर्पित ,सिया, इशिका वह कक्षा दो में वासु, अवनी एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय सैदपुरकला में कक्षा दो से फैसल तथा कक्षा तीन में अर्शी को निपुण भारत कार्यक्रम के अंतर्गत उपरोक्त निपुण बालक बालिकाओं का चयन कर बीएसए शुभम शुक्ला द्वारा निपुण लोगों को बैज लगवा कर प्रोत्साहित कराया गया। बीएसए महोदय से बैज प्राप्त कर बच्चे बड़े ही उत्साहित हुए । शेष बच्चों ने जल्द से जल्द अपने लक्ष्य प्राप्त करने हेतु उत्साह दिखाया । बीएसए महोदय द्वारा अन्य कक्षाओं का भी निरीक्षण किया गया । सभी कक्षाओं में बच्चों से वार्तालाप कर सामान्य प्रश्न पूछे गए और बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया ए आर पी पंकज कुमार त्यागी एवं श्रीमती अंजू त्यागी ने बताया कि अन्य विद्यालयों में भी ए आर पी टीम द्वारा निपुण बालक बालिकाओं का चयन कर उन्हें प्रोत्साहित करते हुए निपुण विद्यालय बनाकर विकास क्षेत्र को सर्वप्रथम निपुण बनाने हेतु प्रयास जारी रहेगा । विद्यालयों में मनोज कुमार इंचार्ज अध्यापक व श्रीमती दीपा त्यागी प्रधानाध्यापक, सुनील कुमार , पंकज कुमार, श्रीमती रिंकी पवार ,श्रीमती स्वाति, महिपाल , नूर मोहम्मद, मोहम्मद आसिफ ,श्रीमती मीरा देशवाल, श्रीमती अंजू शर्मा आदि उपस्थित रहे।
