सपाई करेंगे गांधी जी और शास्त्री जी के सपनों के भारत का निर्माण : नगेंद्र सिंह

बागपत। जिला समाजवादी पार्टी बागपत के तत्वाधान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के आरंभ में राष्ट्रपिता गांधी जी और पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया उसके उपरांत दोनों महापुरुषों के विचारों पर आधारित एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए निवर्तमान जिलाध्यक्ष समाजवादी प्रबुद्ध सभा नगेंद्र सिंह ने कहा कि गांधी जी ने विश्व को सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर संघर्ष के माध्यम से समानता और दासता से मुक्ति का मार्ग दिखाया और भारत की आजादी के मार्ग को प्रशस्त किया ,साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री जी को याद करते हुए कहा कि शास्त्री जी भारत में सार्वजनिक जीवन में सादगी और शुचिता के प्रतीक थे हम सभी समाजवादी दोनों महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर और उनके बताए हुए रास्तों पर चलकर, उनके सपनों के भारत का निर्माण करने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर प्रमुख रूप से डॉक्टर सतीश गौड, फुरकान पहलवान ,हरीश गुर्जर, महबूब मलिक, अब्दुल वाहिद कुरेशी, विवेक वर्धन शर्मा, परवेज मलिक, युगांक रूद्र, कविता गिरी, प्रशांत कुमार ,विशाल शर्मा ,नोनू पंडित, जिला प्रचार मंत्री राष्ट्रीय विद्वत परिषद बागपत भृगुदत्त शास्त्री समेत बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *