बागपत। बंसल पैलेस सराय रोड बड़ौत में राशन विक्रेता कल्याण समिति की सभा हुई, जिसमें बाग़पत जिले के राशन विक्रेताओं समेत अन्य जनपदो से आए राशन विक्रेताओं ने भी भाग लिया।

सभा में वक्ताओ द्वारा अपने विचार रखे गये, जिसमें राशन विक्रेताओं का मानदेय बढ़ाने जैसे मुद्दों पर खुल के चर्चा की गई। उसके बाद राशन विक्रेता कल्याण समिति के नये जिलाध्यक्ष के रूप में सर्वसम्मति से खेकड़ा निवासी अनुज शर्मा जी को निर्विरोध चुना गया। जिसके बाद समिति के प्रदेश अध्यक्ष चंद्र बोस रावत बुलंद शहर ने भरोसा जताया हैं कि अनुज शर्मा इस जिम्मेदारी का निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे ओर बाग़पत जनपद के राशन विक्रेताओं की हर समस्या के लिये संघर्षरत रहेंगे। सभा में राशन विक्रेता कल्याण समिति के पूर्व जिलाध्यक्ष सुधीर दांगी, सतबीर घोड़ा बावली कुलदीप्र रामा, विजय पाल सिंह, प्रवेश करदम, राजकुमार बसीती, संजय डीलर जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि, धर्मेंद्र, नरेन्द्र, सुभाष, अनिता, विकास, सीमा देवी, पूनम देवी जनार्दन आदि राशन विक्रेता सम्मलित हुए।
