रालोद कार्यालय में मनाई गई महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती

बागपत। राष्ट्रीय लोक दल कार्यालय में देश की दो महान हस्ती राष्ट्रपिता स्व महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री स्व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई।

इस मौके पर रालोद वरिष्ठ नेता ओमवीर ढाका ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी गुलामी के समय लंदन से कानून की डिग्री हासिल कर एक बैरिस्टर के तौर पर भारत में आए और अपना कोट पेंट उतार कर कुर्ता एवं अंगोछा धारण किया और देश की आजादी की लड़ाई लड़ने के लिए कूद पड़े। महात्मा गांधी अहिंसा के पुजारी थे और उन्होंने अंग्रेजों को भारत से भगाने के लिए देश की जनता को एकजुट किया। जीवन में जगह जगह देश विदेश में अपमान सहन किया, लेकिन आजादी प्राप्ति तक लड़ते रहे। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी देश में ग्रामीण भारत की अर्थव्यवस्था को सुधारना चाहते थे और उन्होंने अपना पूरा जीवन देश के लिए न्योछावर कर दिया। आज ही के दिन देश की एक महान हस्ती पूर्व प्रधानमंत्री स्व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती है, जिन्होंने जय जवान जय किसान का नारा दिया और सादा जीवन उच्च विचार के नियम को अपनाया। दोनों महान हस्ती इन्हीं विचारों पर देश को ले जाना चाहती थी। आज उनकी जयंती पर राष्ट्रीय लोकदल कार्यालय पर माल्यार्पण किया गया। माल्यार्पण के समय अकरम पठान, अनिल, योगेंद्र, जितेंद्र, कलीम ठेकेदार, सतेंद्र, जितेंद्र, उस्मान, नितिन, रवि, कपिल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *