दिल्ली विजय घाट लाल बहादुर समाधि स्थल पर 2 अक्टूबर को किसान महापंचायत

बहसूमा। भारतीय किसान यूनियन अंबावता की ओर से 2 अक्टूबर को एक विशाल किसान महापंचायत का आयोजन दिल्ली में किया जाएगा। यह जानकारी पत्रकार वार्ता में भारतीय किसान यूनियन अम्बावता के प्रदेश सचिव मोनू पंवार घौरिया ने दी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर किसान पंचायत में देश बचाओ किसान बचाओ संविधान बचाओ नारे के तहत किसान नेताओ का सम्बोधन होगा। साथ ही इस महापंचायत में पूरे देश के कोने कोने से किसान मजदूर इकट्ठे होंगे । उन्होंने कहा कि महापंचायत में किसानों मजदूरों की समस्याओं को लेकर उनके समाधान के लिए विचार विमर्श किया जाएगा। सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल अंबावता के अलावा देश के कई बड़े किसान नेता महा सम्मेलन में भाग लेंगे। इसके अलावा एमएसपी समेत उत्तर प्रदेश की अनेकों मुख्य समस्याओं को लेकर भी विचार-विमर्श कर आंदोलन तेज करने के लिए आवश्यक चर्चा की जाएगी। किसानों को समय पर ना डीएपी मिली है ना खाद्य बीज पूरे देश में यही हालात है सरसों और गेहूं की फसल की बुवाई का टाइम चल रहा है ऐसे में किसान को डीएपी यूरिया खाद बीज ठीक-ठाक नहीं मिल रहा है सब में मिलावट चल रही है। इसको लेकर व किसानों की फसल का सही दाम मिले लिखित में गारंटी हो एमएसपी पर इसको लेकर किसानों के बहुत सारे मुद्दों को लेकर राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन दिया जाएगा। युवा जिलाध्यक्ष नितिन कसाना ने कहा कि अभी हाल ही में पूरे देश में वर्षा से किसानों की खड़ी फसल एवं कटी हुई फसल भारी नुकसान हुआ है उसका किसानों को सही मुआवजा मिले इसको लेकर हर जिले में धरना प्रदर्शन किया गया। विजय घाट किसान सम्मेलन में उत्तर प्रदेश से करीब 20000 किसान कार्यकर्ता मजदूर भाग लेंगे।
मेरठ से युवा जिलाध्यक्ष नितिन कसाना तहसील अध्यक्ष योगेश गुर्जर सुदामा यादव किर्ती घोपला ने बताया मेरठ से युवा किसान सैकड़ों की संख्या में सुबह दिल्ली कूच करेंगे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *