अखिलेश यादव ने सपा के प्रदेश अध्‍यक्षों को सौंपा टास्‍क, कहा- राष्‍ट्रीय दल की मान्‍यता दिलाने में न छोड़ें कोई कसर

सपा के सम्मेलन के बाद अखिलेश यादव ने कहा है कि जब उत्तर प्रदेश से भाजपा भागेगी तभी केन्द्र से उसका सफाया होगा। इसके लिए हमें बूथस्तर तक पार्टी संगठन को मजबूत बनाना और जनता के बीच अपनी नीतियां-कार्यक्रम पहुंचाना होगा। वहीं सपा के विभिन्न राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों ने कहा कि वे सब सपा को राष्ट्रीय दल की मान्यता दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

अखिलेश यादव शुक्रवार को समाजवादी पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। अखिलेश ने कहा कि भाजपा और निर्वाचन आयोग ने मिलकर समाजवादी पार्टी से सत्ता छीनी है। भाजपा तमाम तरह के षड़यंत्र कर रही है। वह भय, और प्रलोभन की राजनीति करती है।

उन्‍होंने कहा कि भाजपा सबसे भ्रष्ट पार्टी है और अहंकार में डूबी हुई है। उत्तर प्रदेश की धरती को भाजपा अपवित्र कर रही है। भाजपा सरकार ने नोटबंदी करके और जीएसटी लागू कर देश में आर्थिक संकट पैदा कर दिया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *