मुंबईः मुंबई में आपसी विवाद के चलते 4 राउंड फायर किए जाने की घटना सामने आई है। गोलीबारी में एक युवक की मौत हो गई है, जबकि 3 युवक घायल हो गए हैं। पुलिस मामले की तहकीकात करने में जुटी हुई है। मामला शुक्रवार रात का है। मुंबई के कांदिवली में बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों ने अचानकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में 4 लोगों को गोली लगी, जिसमें में एक शख्स की मौत हो गई। बाकी के 3 घायल युवकों का इलाज नजदीकी अस्पताल में चल रहा है।

इलाके के पूर्व नगरसेवक कमलेश यादव ने बताया कि गोली चलाने वाले और वारदात से पीड़ित शख्स एक दूसरे को जानते हैं। चार राउंड फायरिंग के दौरान मरने वाले शख्स का नाम अंकित यादव बताया जा रहा है। वहीं पुलिस ने घटना का कारण पुरानी रंजिश बताई है।
