बड़ौत। सेवा पंखवाड़ा के अन्तर्गत सासंद डॉ सत्यपाल सिंह ने नगर में कोताना रोड़ स्थित सीएचसी पर कोविड़ टीकाकरण स्टॉल पर बूस्टर डोज टीकाकरण का शुभारंभ किया।
इस मौके पर सांसद सत्यपाल सिंह ने कहा वर्तमान समय में शासन द्वारा बूस्टर डोज पर अधिक ध्यान दिया जा रहा है तो छूट्टी हुई सेकंड डोज शिविर लगाकर लगवाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के कारण कोरोना जैसे खतरनाक वायरस को वैक्सीन के माध्यम से रोका गया है। कहा कि भारतीय वैज्ञानिकों ने वैक्सीन बनाकर देश का नाम रोशन किया है।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक राकेश जैन, अनिल तोमर, सीएमओ डॉ दिनेश कुमार, सीएचसी अधीक्षक डॉ विजय कुमार, जिला महामंत्री एडवोकेट बिजेंद्र शर्मा, नगर अध्यक्ष अमित जैन, डॉ पुष्पेन्द्र तोमर, चंद्रवीर तोमर, सभासद योगेश तोमर, डॉ अमित खौखर, शिवेन्दुदत्त शर्मा, विक्रम राणा, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक सचिन मलिक आदि मौजूद रहे।

उधर क्षेत्र के गांव वाजिदपुर के स्वास्थ केन्द्र पर बूस्टर डोज टीकाकरण का कैंप लगाया गया। जिसमें भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी पवन शर्मा ने टिकाकरण कैंप का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सीएचओ शालू राजपूत, एएनएम सोनिया, कार्यक्रम संयोजक चरण सिंह कश्यप मौजूद रहे।
