बागपत। लायंस क्लब अग्रवाल मंडी मंडल 321, सी-1 की ओर से मंडल अध्यक्ष एमजेएफ रजनीश गोयल द्वारा भेजे गये विशिष्ट शिक्षक सम्मान से राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बागपत की प्रधानाचार्य डॉक्टर प्रीति शर्मा को विद्यालय परिसर सभागार में मंडलीय चेयरमैन अभिमन्यु गुप्ता व सचिव एमजेएफ पंकज गुप्ता ने विशिष्ट शिक्षक सेवा सम्मान से नवाजा।

इस अवसर पर लायन अभिमन्यु गुप्ता ने कहा डॉ प्रीति शर्मा ने अपने विद्यालय की छात्राओं को संस्कारित शिक्षा देने का कार्य किया है। इनके विद्यालय का अनुशासन प्रशंसनीय एवं अनुकरणीय है। इस अवसर पर सुप्रसिद्ध समाजसेवी अनिल गांधी, अजय मित्तल, मनोज मित्तल, शिक्षक हुकम सिंह, मनोरमा सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ एवं छात्राओं ने डॉक्टर प्रीति शर्मा को बधाई दी। डॉक्टर प्रीति शर्मा ने क्लब के पदाधिकारियों का धन्यवाद किया और कहा कि इस सम्मान से उनकी जिम्मेदारी और बढ़ गई है।
