खाटू श्याम मासिक संकीर्तन मंडल बड़ोद के तत्वाधान में हर महीने के आखिरी सप्ताह में खाटू श्याम का कीर्तन करवाया जाता है। आपको बता दें कि यह कीर्तन लगातार 12 महीनों से करा रहे थे। जिसको 1 वर्ष पूर्ण हो गया है कमेटी के लोगों ने बताया 1 वर्ष पूर्ण होने के बाद बड़ी धूमधाम से मंदिर के प्रांगण में हजारों भक्तों की भीड़ के बीच बाबा श्याम का भव्य कीर्तन चल रहा है। जो भी लोग अपने घर बाबा श्याम का कीर्तन करवाना चाहता है। तो उसको कमेटी की तरफ से बाबा श्याम का दरबार साउंड वह गायक की व्यवस्था निशुल्क कराई जाएगी। कमेटी के लोगों ने बताया यह जागरण अपने समाज में हिंदुओं को जगाना है इस मौके पर कमेटी के सदस्य प्रिंस सुशील जैन दीपक वर्मा राजीव तोमर अमित कौशिक समाजसेवी आकाश प्रजापति अक्षय ठाकुर भावी प्रत्याशी राज प्रजापति निशांत प्रजापति सूरज मुन्ना आदि मौजूद रहे।
