हस्तिनापुर । हस्तिनापुर क्षेत्र के ग्राम गणेशपुर में मेन रोड पर मंदिर के पास अज्ञात ट्रक चालक ने रोड पर घूम रहे गोवंश की टक्कर लगने से गोवंश की तड़प तड़प कर हुई मौत। गोवंश आए दिन किसी न किसी वाहन का शिकार हो रहे हैं और संबंधित विभाग कुंभकरण की नींद सोया हुआ है इस और किसी भी अधिकारी का ध्यान नहीं है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त निर्देश के बाद भी अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं रोड पर आए दिन किसी ना किसी वाहन का शिकार हो रहे हैं गोवंश ।2 दिन पूर्व गणेशपुर में मैंन रोड़ पर बैंक के सामने अज्ञात वाहन से गोवंश की मौत हुई थी ।और बुधवार को फिर गोवंश अज्ञात ट्रक का शिकार हो गया । ग्रामीणों ने गोवंश को दबाया और कहा कि आए दिन किसी न किसी वाहन के शिकार हो रहे है। लेकिन प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
