वेंकटेश्वरा में सरदार भगत सिंह की जयन्ती मनाई

मेरठ। शहीदेआजम सरदार भगत सिंह की 114वीं जयन्ति पर वेंक्टेस्वरा गु्प ऑफ इंस्टीटयूशंस के शिक्षा विभाग में सरदार भगत सिंह जी की जयन्ती के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ परिसर निदेशक डॉ0 प्रताप सिंह के द्वारा सरदार भगत सिंह जी की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पण एवं द्वीप प्रज्जवलित कर किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षा निदेशक प्रो0 बी0सी0 दुबे जी के द्वारा की गयी एवं उन्होने सरदार भगत सिंह जी के जीवन आर्दशों को अपने जीवन में ग्रहण करने के लिए सुझाव दिये।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षा विभाग के प्राचार्य डॉ0 संजय तिवारी जी के द्वारा किया गया। जिसमें प्राचार्य जी के द्वारा सरदार भगत सिंह जी के जीवन संघर्ष पर अपने विचार रखे एवं उपस्थित सभी शिक्षकगणों एवं विद्यार्थियों को इसके अर्थ को समझाते हुए अपने जीवन में देश प्रेम के प्रति अपनी भावनाओं को देश के वीर शहीदों के लिए प्रति सच्ची श्रद्धान्जलि अर्पित की।
कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के समस्त अध्यापकों एवं कर्मचारियों जिसमें डॉ0 पंकज कुमार, पूजा शर्मा, शर्मिला सोलंकी, प्रीति त्यागी, विदिशा चौधरी, प्रणव शर्मा, अरूण शर्मा, अभिनव राणा, गिरीश आजाद एवं विशवास राणां आदि उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *