सलमान खान की हत्या की साजिश रहने वाले गिरोह का शूटर बिहार से गिरफ्तार, जमुई में छिपकर रह रहा था अपराधी

पंजाब के कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने बॉलीवुड के दबंग अभिनेता सलमान खान की हत्या की साजिश रची थी। इस बात का खुलासा पहले ही पंजाब पुलिस कर चुकी है। अब इस मामले में एक चौंकाने वाला खुलासा है। सलमान खान की हत्या की साजिश रचने वाले गिरोह का एक शॉर्प शूटर बिहार से गिरफ्तार हुआ है। बिहार के जमुई जिले से पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर लखबीर सिंह उर्फ लंडा गिरोह के शॉर्प शूटर करण मान को गिरफ्तार किया गया है।

पंजाब के कुख्यात अपराधी और शार्प शूटर करण मान को जमुई पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया। करण मान पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। जमुई पुलिस ने बताया कि करण मान को गरही थाना क्षेत्र से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। करण मान पर पंजाब के विभिन्न थानों में लूट, हत्या, रंगदारी, अपहरण, चरस, तस्करी, आर्म्स एक्ट सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

टीम बनाकर पुलिस ने दी दबिश, फिर गिरफ्तार हुआ कुख्यात

बताया गया कि गिरफ्तारी से बचने के लिए करण मान जमुई में छिपा हुआ था। यहां की पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि करण मान गरही थाना क्षेत्र में छिपा है। जिसके बाद जमुई एसपी शौर्य सुमन ने करण मान को गिरफ्तार करने के लिए एक टीम बनाई। इस टीम ने गरही थाना क्षेत्र के दरिमा गांव और सीमावर्ती क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया। जिसमें अरूणमाबांक से करण मान को गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली।

2017 में पुलिस इंटेलिजेंस ऑफिस पर किया था हमला

जानकारी के अनुसार करण मान 2017 में पंजाब के मोहाली में पुलिस इंटेलिजेंस ऑफिस पर हमले में भी नामजद अभियुक्त है। इसे पंजाब पुलिस काफी लंबे समय तलाश कर रही थी। जमुई एसपी ने बताया कि करण मान की गिरफ्तारी के बाद उसे पंजाब पुलिस से संपर्क कर उक्त को विधिवत तरीके से सौंप दिया गया।

उसने लंडा गिरोह में जुड़े होने की बात स्वीकारी है। मालूम हो कि लखबीर सिंह उर्फ लंडा कनाडा में रहकर पंजाब में आपराधिक वारदातों को अंजाम देता है। वह लॉरेंस बिश्नोई से भी जुड़ा है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *