किसानों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर तहसील परिसर में दिया धरना

बड़ौत। तहसील परिसर में किसान मजदूर संगठन के जिला अध्यक्ष बागपत कालूराम तोमर के नेतृत्व में किसानों की विद्युत समस्याओं को व बकाया गन्ना भुगतान आवारा गोवंश राजवाहे में सफाई आदि मांग को लेकर जनपदों के किसानों का गन्ना भुगतान बकाया किसानों की आरसी विद्युत विभाग द्वारा काटे जाने पर किसानों के उत्पीड़न को लेकर 11 विभिन्न समस्याओं को लेकर किसानों ने हंगामा प्रदर्शन कर तहसील परिसर में धरना दिया। वही किसानों ने चेतावनी दी कि जब तक किसानों की मांगे पूरी नहीं होगी किसानों का अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा किसानों के बीच धरने को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष पूरन सिंह ने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार किसानों का लगातार उत्पीड़न करती आ रही है। किसानों से जो वादे प्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार ने किए थे किसी भी वादे पर सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठा पाई आज किसान अपने खून के आंसू रो रहा है किसानों का लगातार उत्पीड़न किया जा रहा है जिसे किसान कभी भी बर्दाश्त नहीं करेगा।तहसील परिसर मैं मौके पर जिला गन्ना अधिकारी एसडीएम बड़ौत सुभाष सिंह विद्युत विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे उन्होंने किसानों के बीच पहुंच कर किसानों के साथ वार्ता की लेकिन किसानों और अधिकारियों के बीच सामंजस नहीं बन पाया और वार्ता विफल रही।वहीं किसानों ने आह्वान किया कि शासन अगर हमारी समस्याओं का समाधान नहीं करता है तो 1 अक्टूबर को किसान महापंचायत बड़ौत तहसील परिसर में करेंगे।
धरना पंचायत में मुख्य रूप से ठाकुर पूर्ण सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान मजदूर संगठन कालूराम जिला अध्यक्ष संगठन सोनू थाना भवन मैचिंग सुराणा राधा-कृष्ण पुराना बॉबी यादव सिंह आलेख दिलशाद को ताना वीरेंद्र शिकोहपुर अमित प्रदीप सैनी अब्दुल वाहिद आदेश दांगी विरेंद्र सिंह इसरार अहमद वरुण मुखिया राम अवतार सिसोदिया अख्तर अली दिलशाद को थाना शिवकुमार राणापुर रविंद्र सिंह बृजेश अरशद आदि लोग मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *