भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया विविधता में एकता कार्यक्रम

बड़ौत। भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष में पखवाड़े भर चलने वाले सेवा अभियान के तहत सोमवार को नगर के अतिथि भवन में एकता कार्यक्रम के तहत महाराष्ट्रीयन समुदाय के साथ एक बैठक कर विविधता में एकता पर चर्चा की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने विविधता में एकता बैठक कर जनता के बीच एक भारत श्रेष्ठ भारत का संदेश दिया। इस मौके पर उपस्थित मराठी लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा के जिलाध्यक्ष सूरज पाल सिंह ने कहा कि जिस समाज का अपना इतिहास नहीं होगा, व आगे नहीं बढ़ सकता। मराठी समाज का अपना बड़ा पुराना इतिहास है, मराठा समुदाय ने हमेशा समाज के जोड़ने का कार्य किया है। कहा कि भारत के इतिहास में मराठा समुदाय वंदनीय और पूजनीय है। भारत की संस्कृति को आगे बढ़ाने में मराठी समुदाय का बहुत योगदान रहा है। मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष डॉ अमित राणा ने कहा कि आप हम आपस मे मिलकर विविधता में एकता को मजबूत करने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि ये शहर हम सबका है, उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता आपके सुख दुख के समय खड़ा है। कार्यक्रम में सभी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मराठी बहन भाईयों के साथ सहभोज किया।
संचालन जिला महामंत्री एडवोकेट बिजेंद्र शर्मा ने किया।
इस मौके पर जिला कार्यक्रम प्रमुख प्रदीप बली, समाजसेवी हरीश अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष राकेश जैन, अनिता खौखर, वरिष्ठ भाजपा नेता जसवीर सोलंकी, जिला मीडिया प्रभारी पवन शर्मा, नगर अध्यक्ष अमित जैन, अनस खान, प्रमोद खौखर, रविन्द्र खौखर, प्रतिभा शर्मा डिमरी, हर्ष दिक्षित, ताना जी जादव, मारूती कालेकर, शारदा जाधव, आमोल जाधव, इन्द्रजीत जादव, सुप्रिया जाधव, राखी जाधव, सोनाली कालेकर, शिवाजी दया निकम आदि मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *