Uncategorized
Trending

चौधरी देवीलाल की जयंती पर किया भावपूर्ण स्मरण

जिला जाट सभा बागपत के तत्वाधान में किसान नेता व प्रधानमंत्री चौधरी देवी लाल की जयंती के अवसर पर एक कार्यक्रम संपन्न हुआ।

बागपत। जिला जाट सभा बागपत के तत्वाधान में किसान नेता व प्रधानमंत्री चौधरी देवी लाल की जयंती के अवसर पर एक कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम के आरंभ में चौधरी देवी लाल के चित्र पर माल्यार्पण किया गया ,उसके बाद चौधरी देवी लाल के किसानों के लिए कये गये कार्यों को ले कर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। विचार गोष्ठी की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जाट सभा देवेंद्र धामा ने की और संचालन महासचिव एडवोकेट गजेंद्र सिंह हेवा ने किया , विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष जाट सभा देवेंद्र धामा ने कहाकि चौधरी देवी लाल ने जीवन भर किसानों के हित में कार्य किया और किसानों को संगठित कर राजनीति शक्ति के रूप में सगंठित करने में अहम भूमिका निभाई जिसके लिए आने वाली पीढ़ी सदियों तक उन्हे याद करेगीं।
इस अवसर पर प्रमुख्य रूप से वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामनिवास बाघू,जितेन्द्र प्रमुख,युवा अध्यक्ष सतेंद्र काठा, महिला अध्यक्ष अंजू खोखर ,कोषाध्यक्ष शीशपाल तोमर, पूर्व महासचिव नगेन्द्र सिंह, एड सुनील पंवार,पप्पन राणा, आनंद छिल्लर, प्रवीन मलिक,सौरभ तोमर, नीरज नैन,अमरवीर खोखर,आनंद छिल्लर,जीत सरुरपुर, समेत बड़ी संख्या में जाट समाज के लोग उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button