Uncategorized
Trending
आबादी के बीचो-बीच गिरा हाईटेंशन बिजली लाइन का तार हादसा होने से बचा
हापुड़ जनपद की तहसील गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र की ग्राम पंचायत कस्बा बहादुरगढ़ में उस वक्त हड़कंप मच गया जब मुख्य रास्ते में हाईटेंशन बिजली लाइन का तार टूटकर कर आबादी के बीचो-बीच सड़क पर गिर गया।
हापुड़ जनपद की तहसील गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र की ग्राम पंचायत कस्बा बहादुरगढ़ में उस वक्त हड़कंप मच गया जब मुख्य रास्ते में हाईटेंशन बिजली लाइन का तार टूटकर कर आबादी के बीचो-बीच सड़क पर गिर गया। गनीमत रही कि तार टूट के गिरते समय मौके पर कोई ग्रामीण नहीं था जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। तार से चिंगारी निकलती देख लोग दूर भाग गए मोहल्ले के लोगों ने बताया कि हाईटेंशन लाइन पुरानी होने के कारण तार काफी जर्जर हो गए है ,हमने विद्युत विभाग के कर्मचारियों से इसकी शिकायत भी की है, लेकिन तारों को नहीं बदल वाया है। इससे पहले भी कई बार तार टूटकर नीचे सड़क पर गिर चुके है। ग्रामीणों ने बिजली लाइन को गांव के बीच से शिफ्ट कराने और जर्जर तार बदलवाने की मांग की है।


