हापुड़ पिलखुवा मे नगर के बीचोंबीच घनी बस्ती के जवाहर बाजार मे दिनदहाड़े बुजुर्ग दुकानदार को घायल कर घड़ी ले कर के भागा बदमाश।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जवाहर बाजार स्थित एक दुकान से बदमाश घड़ी देखने के बहाने से दुकान में घुसा और बुजुर्ग दुकानदार को अकेला पाकर उनके सर पर बार करके घड़ी लेकर के चंपत हो गया बताया जा रहा है दुकानदार गंगा शरण लगभग 85 वर्ष के बुजुर्ग है और उनके सर पर वार करके उन्हें लहूलुहान कर बदमाश फरार हो गया दिनदहाड़े दुकानदार के साथ हुई घटना से दुकानदारों में रोष व्याप्त है।पीड़ित वृद्ध उ.प्र.सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार गजेन्द्र राठी के पिता हैं। दुस्साहसिक घटना से दुकानदारो मे भय व असुरक्षा का माहौल है।

